Best School In Bhagwanpur

    MEDIA

राष्ट्रीय बॉक्सिग प्रतियोगिता में अनिकेत ने जीता रजत पदक

Best School In Bhagwanpur

वाराणसी। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 10 से 15 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय सीबीएसई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बनारस के अनिकेत जायसवाल ने 17 वर्ष आयु वर्ग के 57 से 80 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता है। अनिकेत सनबीम स्कूल भगवानपुर के क्लास 12 वीं के छात्र है। ज्ञात हो कि इन्होंने अभी हाल ही में प्रतापगढ़ में संपन्न हुई ईस्ट जोन सीबीएसई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा खाड़ी देशों के भी 10 देशों के विद्यालयों ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न स्कूलों के 1000 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। स्वर्ण व रजत पदक विजेता, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की खेल प्रतियोगिता जो अरुणाचल प्रदेश में होनी है उसमें भाग लेंगे व खेलो इंडिया की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर सनबीम स्कूल समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक व सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्य प्रेरणा शर्मा ने इनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। यह जानकारी इनके कोच व वरिष्ठ खेल अध्यापक शशि प्रकाश सिंह ने दी है।

Best School In Bhagwanpur

GET ADMISSION ENQUIRY

Start your child’s journey with us. Send in your enquiry today!