MEDIA
सनबीम सनसिटी में एप्रिसिएशन कॉन्फ्लुएन्स

वाराणसी। डीएचके एडुसर्व लि. के तहत सनबीम शिक्षण समूह से संबद्ध विद्यालयों के लिए एप्रिसिएशन कॉन्फ्लुएन्स का आयोजन सनबीम सनसिटी में मंगलवार को किया गया। शुभारंभ डीएचके एडुसर्व के सीएमडी डॉ. दीपक मधोक, सनबीम समूह की वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन, सह निदेशिका प्रतिमा गुप्ता, डीएचके एडुसर्व निदेशक हर्ष मधोक और आदित्य दत्ता चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. नीलकंठन, डॉ. प्रदीप जैन रहे।



