MEDIA
सनबीम ने मीडिया एकादश का हराया

जागरण संवाददाता, रोहनिया सनबीम ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस द्वारा करसड़ा स्थित ग्राउंड पर मीडिया जगत के साथ सौहार्द एवं आपसी सहयोग के लिए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच सनबीम एकादश बनाम फ्रेंड्स आफ मीडिया एकादश के नाम से ओवल क्रिकेट स्टेडियम, सनबीम सनसिटी में रविवार को खेला गया। मैच का उद्घाटन संस्था के चेयरपर्सन डा. दीपक मधोक एवं वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक ने किया। मीडिया टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 134 रन बनाए। जवाब में स्कोर का पीछा करते हुए सनबीम ने 11 ओवर में ही सात विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। इस मौके पर डा. दीपक मधोक ने कहा कि खेल सभी आयु वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सनबीम स्कूल के सीईओ संदीप मुखर्जी भी रहे।



